वरिष्ट पत्रकार, लेखक और इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है किशुक्रवार देर रात उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तबीयत खराब होने की वजह हार्ट अटैक बताई है। हालांकि उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी भी कराई, जहां डॉक्टरों ने एक हार्ट वाल्व में नब्बे प्रतिशत ब्लॉकेज बताया। ब्लॉकेज वाली जगह पर स्टंट डाल दिया गया है। राणा यशवंत फिलहाल पहले से बेहतर हैं और उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है।