बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) दो-फाड़ है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए विशेष पैकेज का पूरा उपयोग नहीं कर पा रही है। बिहार सरकार को कामकाज का आइना दिखाते हुए कहा कि कई योजनाएं रुकी हुईं हैं। बिहार को अगर आगे बढ़ाना है तो पूरे मंत्रिमंडल का सहयोग आवश्यक है। आंकड़े देते हुए उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार बिहार का ध्यान रखती है। बिहार को दूसरे राज्यों से मिल अधिक मदद मिल रही है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर काम करने सलाह सरकार को दी है।