नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल गई है। भाजपा ने 99 सीटे जीतकर एक बार फिर से गुजरात की सत्ता पर अपना कब्जा जमा लिया है। पिछले 6 विधानसभा चुनावों से भाजपा लगातार जीतती आई है, लेकिन एक बार के नतीजों ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। गुजरात में भाजपा भले ही जीत गई हो, लेकिन उसे ये जीत काफी भारी पड़ी है। गुजरात की जनता ने पीएम मोदी के नाम पर वोट देकर भाजपा को जीता तो दिया, लेकिन उन्हें सबक भी दे दिया है। इशारों-इशारों में जनता ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। भाजपा को गुजरात के लोगों ने इशारा कर दिया है कि वो सरकार और भाजपा से नाराज है, हालांकि पार्टी की साख उन्होंने बचा ली और एक बार फिर से सत्ता उनके हाथों में दी।
भाजपा ने विधानसभा चुनावों के पहले 150 सीटे जीतने का दावा किया था, लेकिन भाजपा का विकेट 99 पर जाकर गिर गया। पार्टी को साल 2012 के विधानसभा चुनावों 16 सीटों को नुकसान हुआ है। वहीं लोगों ने राहुल गांधी के प्रति अपना विश्वास दिखाया है। कांग्रेस भले ही गुजरात चुनाव हार गई हो, लेकिन उन्हें साल 2012 के मुकाबले 16 सीटों का फायदा हुआ है। भाजपा की 16 सीटें खिसककर कांग्रेस के खाते में चली गई है जो कि अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के लिए खतरे की घंटी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए ये संकेत है कि पीएम के गुजरात छोड़ने से लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।