नई दिल्ली। रेप भले ही छोड़ा सा शब्द हो, लेकिन इस शब्द के मायने, इसका असर इतना गहरा है कि लोगों की जिंदगियां बदल देता है। जिसे इस शब्द के करीब से भी गुजरना पड़ता है उसकी प ूरी जिंदगी तबाह हो जाती है। ये शब्द उसकी जिंदगी को अंधेरे में धकेल देता है जो इस घिनौनी अपराध की भोगी बनती है। आज के वक्त में ये आम बाैत हो गई है। घर के भीतर, घर के बाहर, ऑफिस हो या बाजार लड़कियां रेप से बच नहीं पाती। किसी की गंदी नजर उसे तारती रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि रेप सिर्फ शारीरिक और मानिसक तौर पर किया जा रहा है। रेप की परिभाषा और उसका दायरा बढ़ता जा रहा है। अब ऑनलाइन रेप किए जा रहे हैं। लोग शब्दों से लड़कियों का रेप कर रहे हैं।
हाल की में कोलकाता में ऐसा मामला सामने आया, जहां फेसबुक पर पोस्ट के जरिए लड़की का ऑनलाइन रेप किया गया। लड़के के शब्द इतने घिनौनी और खौफनाक थे कि पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाए। 20 साल की लड़की को जिस तरह से रेप की धमकी दी गई, उसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। लेकिन सवाल ये कि क्या ऑनलाइन रेप की सजा भी उतनी भयानक नहीं होनी चाहिए, जिसके खौफनाक उसके शब्द थे। लड़के ने जिस भाषा का प्रयोग किया वो किसी को भी हिला कर रख दे, लेकिन सबसे बड़ी समस्या इस देश के लिए है, जिसके युवाओं की सोच इत नी गंदी हो चुकी है कि वो लड़कियों के लिए ऐसी सोच रखता है। पोस्ट के शब्द बेहद आपत्तिजनक हैं, लेकिन फिर भी हम आपको उसका स्क्रीनशॉर्ट दिखा रहे हैं ताकि ऐसे लोगों की मानसिकता सामने आ सके। जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं समाज उनसे सचेत हो सके। हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं होगी, जो इसके लिए भी लड़की को ही दोषी मान रहे होंगे। वो यहीं मान रहे हैं कि लड़की को अपनी तस्वीर फेसबुक पर लगाने की जरूरत क्या थी? इसलिए हम इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं ताकि ऐसे लोगों का आईना दिखाया जा सके।