नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इससे पहले भी राहुल ने चुनावों में सक्रियता दिखाई, लेकिन अब वो पहले के मकाबले सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए है। राहुल के बयान सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आपको हम इसकी असली वजह बता रहे हैं। दरअसल राहुल के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के पीछे एक महिला का हाथ है। ये महिला राहुल और कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेंन को संभाल रही है। यह नाम है दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या का।
राहुल ने राम्या को पार्टी की सोशल मीडिया का जिम्मा सौंपा है। राहुल ने दीपेंद्र हुड्डा से ये जिम्मेदार लेकर राम्या को सौंपी है। जब से राम्या को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है कांग्रेस और राहुल गांधी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बने हुए है। राहुल के हमलावर रूख को राम्या की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम खूब भुनाया है। इसके बाद से कांगेस के सोशल मीडिया पर कामकाज पर काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री राम्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आमतौर पर सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना करती देखी जाती हैं।
बताया जाता है कि राम्या की सोशल मीडिया टीम के सक्रियता से काम करने के पीछे की बड़ी वजह महिलाओं की ताकत है।इस टीम में 85 प्रतिशत महिलाएं हैं। राम्या ने जब इस टीम की कमान संभाली थी, तब पार्टी के डिजिटल वॉर रूम में केवल तीन महिलाएं थीं, तीन मीहीने के भीतर ही राम्या ने यहां लगातार नियुक्ति कर वॉर रूम में 85 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं की भर्ती कर दी। राम्या पर कांग्रेस की छवि सुधारने और ट्रोल हो रहे संदेशों के पार पाना है।