नई दिल्ली। पहले प्लास्टिक के अंडे, फिर प्लास्टिक के चावल और अब प्लास्टिक की चीनी। जी हां दैनिक दिनचर्या की चीनी में तेजी से मिलावट की खबरें आ रही है। आंध्र प्रदेश में प्लास्टिक की चावल पर अफवाह शुरू हुई और कर्नाटक में प्लास्टिक की चीनी बेचे जाने की अफवाह जोर पकड़ने लगी है।
सोशल मीडिया पर ये खबरें खूब जोर पकड़ रही है कि बेंगलुरू के बाजारों में प्लास्टिक की चीनी बेचे जा रहे हैं। डुप्लिकेट चीनी की खबर आने के बाद से लोग काफी दहशत में हैं और अब लोग घर की जरूरतों का सामान खरीदने वाले लोग खरीदारी में काफी एहतियात बरत रहे हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और उत्तराखंड के हल्द्वानी प्लास्टिक के चावल की शिकायतें मिल चुकी है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें कुछ बच्चे प्लास्टिक के चावलों से बने बॉल से खेल रहे थे। इससे भी पहले कोलकाता में प्लास्टिक के अंडे बेचे जाने की शिकायत सामने आई थी। एक महिला ने जब अंडा तोड़ा तो उसे पता चला की वह नकली अंडे हैं जो प्लास्टिक की तरह हैं।इस तरह के मामले सामने आने के बाद से लोगों में गुस्सा है।
Plastic sugar being sold in Bengaluru markets, creating panic among the residents who are now exercising caution while buying the commodity. pic.twitter.com/8b5Leb2LdI
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017