इंफाल। मणिपुर में ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने 10 बच्चों को जन्म दिया है। ऐसी तीन महिलाओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। उन्हें 10000 रुपए नकद और प्रमाणपत्र दिए गे।
राज्य के एक समूह ने इन महिलाओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया है। दरअसल मणिपुर मेइतेई समुदाय अपनी घटती जनसंख्या से परेशान है और वो ऐसी महिलाओं को बढ़ावा दे रही है जो ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। संस्था पिछले चार सालों से ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करता है जो ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं।
इस बार 41 साल की टी. सुमति, 55 साल की एन. मलिका और 40 साल की एस इनाक्कुनबी को सम्मानित किया गया। मेइतेई समुदाय समुदाय के लोगों का मानना है कि गैर-स्थानीय आबादी ने स्थानीय आबादी को पछाड़ दिया है। जो उनके लिए अच्छा नहीं है। गैर स्थानीय आबादी उनपर हावी न हो जाएं इसके लिए वो अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं।