लखनऊ। महिला से गैंगरेप और रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता और प्रत्याशी गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गायत्री प्रजापति को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस प्रजापति की तलाश में छापेमारी कर रही है। डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि गायत्री लगातार फरार है। लिहाजा पुलिस ने उन्हें भगोड़ा मान लिया है। वहीं अब उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस एक-दो दिन में गायत्री की सम्पत्ति कुर्क करने की अनुमति लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। जिसके बाद अगर गायत्री प्रजापति सरेोंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। वहीं राज्यपाल ने इस मामले में सीएम अखिलेश यादव से सवाल किया है। गायत्री प्रजापति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर 6 मार्च को सुनवाई होनी है। आपको बता दें कि सपा सरकार के मंत्री और अमेटी से प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर महिला ने गैंगरेप और बेटी के साथ रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दखल दी, जिसके बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।