लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सीटों का तिहरा शतक लगा दिया है। भाजपा ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। तमाम एग्जिट पोल औरह दावों को गलत साबित करते हुए भाजपा ने अनुमानों ने अधिक सीटें हासिल की है। भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें हासिल कर सबकों चौंका दिया। उत्तर प्रदेश में इससे पहले किसी पार्टी ने इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं की थी। यहां तक 1991 की राम लहर पर सवार होकर भी भाजपा इतनी सीटें हासिल नहीं कर पायी थी। उस वक्त भाजपा को 221 सीटें मिली थी। जब 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन चला था, तब भाजपा ने यूपी में बहुमत हासिल किया था। उस वक्त कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने 221 सीटें जीती थीं। इसके बाद से भाजपा कभी इस आंकड़े के आसपास तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन मोदी की सुनामी ने इस आंकड़े को पार करने में सफलता हासिल कर ली है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि राम लहर से ज्यादा बड़ी मोदी लहर है।