लखनऊ। समाजवादी पार्टी और साईकिल छिनने के बाद मुलायम सिंह यादव धीरे-धीरे पार्टी में किनारे होते जा रहे हैं। पहले उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सपा बिना कांग्रेस के साथ गए हुए भी जीत सकती थी। उन्होंने कहा था कि वो सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन बेटे के हाथों मजबूर नेताजी अब नरम पड़ गए हैं।
समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि वे यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ये नहीं मुलायम है, जिन्होंने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन भरने को कहा था।