नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यर्थी के घर से चोरी हुई नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति पुलिस प्रतिकृति बरामद कर ली गई है। पुलिस ने उनके घर से चोरी हुई नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों को बरामद कर लिया है।
इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजन, सुनील और विनोद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने उसी दिन कालकाजी स्थिति दो और मकानों में सेंधमारी की। गौरतलब है कि 7 फरवरी को सत्यार्थी की गैरमौजूदगी में उनके आवास से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति और प्रशस्तिपत्र समेत कीमती सामान को चुरा लिया गया था। अब तीनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।