नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड और ठिठुरन के साथ कोहरे लगातार बढ़ रहा है। कोहरे की वजह से दृष्यता कम होती जा रही है। जिसकी वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवा बुरी तरह से बाधित हो रही है।
कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 82 रेलगाडि़यां देरी से चल रही हैं। वहीं 23 का समय बदला गया है। जबकि 12 गाडि़यों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 7 फ्लाइट और रवाना होने वाली 6 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। जबकि 5 फ्लाइट को कैंसिल कर द गई।