चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का पुर्नजन्म हो गया है। उनका का जन्म चेन्नई के एक टैक्सी ड्राइवर के घर में हुआ है। रविवार को जन्मी एक खास बच्ची को जयललिता का नाम दिया गया। दिवंगत मुख्यमंत्री की याद में उनकी करीबी वीके शशिकला ने पार्टी कार्यकर्ता की नवजात बच्ची का नाम जलललिता रख दिया है।
आपको बता दें कि अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता की बेटी को ये नाम शशिकला ने नामकरण संस्कार के बाद दिया। अम्मा के निवास स्थल पोएस गार्डेन में ही बच्ची का नामकरण किया गया। नामकरण आयोजन में जयललिता की खास रहीं शशिकला ने उनकी याद में बच्ची को य नाम दिया। बच्ची के पिता सेंथिल कुमार और मां गायत्री थेनी जिला के निवासी हैं। सेंथिल कुमार ऑटो ड्राइवर का काम करता है।
दरअसल रविवार को पैदा हुई इस बच्ची के नामकरण के लिए माता-पिता शशिकला के पास पहुंचे थे।अन्नाद्रमुक द्वारा जारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। आपको बता दें कि शशिकला को अन्नाद्रमुक की बागडोर सौंपने की तैयारी चल रही है। वो अम्मा की मृत्यु से पहले भी पार्टी में अहम रोल निभाती आ रही है। 5 दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार की पूरी रस्में शशिकला ने निभाई। ऐसा कर उन्होंने खुद को उनके राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी जताने की कोशिश की। पार्टी कार्यकर्ता भी शशिकला को वो सम्मान दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।