लखनऊ। एक के बाद एक कर सत्ता गंवा रही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़ें बदलाव होंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले साल होने वाले पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। वहीं खबर ये भी है कि अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद पद से इस्तीफा दे सकती हैं।
इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक सोनिया काफी पहले से ही इस्तीफा देना चाहती थी, लेकिन पार्टी के पुराने नेता चाहते हैं कि वो अगले साल होने वाले दो प्रमुख राज्यों में चुनावों तक पद पर बनी रहें। अब माना जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते वो यूपी-पंजाब चुनावों के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी।