मुंबई। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 500-1000 रु. के नोट बैन कर दिए। नोट पर बैन के ऐलान के बाद लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उनलोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो बीमार हैं, या फिर अस्पताल में भर्ती है।
मुंबई में पति के ऑपरेशन के लिए रुपयों की जरूरतमंद एक महिला की परेशानी इतनी बढ़ गई कि उसकी आंखों में आंसू आ गए। मुंबई के दहिसर की रहने वाली एल मेनन तीन बैंकों में गई लेकिन उसे पैसा ना मिल सका। महिला ने बतााय कि उनके पास पैसा है और तीन बैंकों में खाता भी है। इसके बावजूद वो पैसा निकालने में नाकामयाब रही। महिला दर-दर भटकती रही और पति इलाज के अभाव में दर्द झेलता रहा। अस्पताल में उसे भर्ती नहीं लिया गया, क्योंकि उससे पास पैसे नहीं थे।