पटना। सरकार द्वारा 500-1000 के नोट बैन किए जाने के बाद कालाधन रखने वालों की हालत खराब है। ब्लैकमनी रखने वाले लोग पुराने नोटों को निकालने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं।
मुंबई के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने पुराने नोटों को निकालने के लिए अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलरी बांट रहे हैं। ईक्नॉमिक टाइम्स की इस खबर के मुताबिक एक रियल एस्टेट कारोबारी ने अपनी कंपनी के 100 कर्मचारियों की 6 महीने की सैलरी एडवान्स में दे डाली।
इतना ही नहीं मालिक ने कर्मचारियों की सैलरी 2% का बोनस जोड़ कर भी दे दिया। कुछ व्यापारी तो अपने कर्मचारियों के खातों में इस शर्त के साथ अपना कालाधन जमा करवा रहे हैं कि कुछ समय बाद वो उसका पैसा वापस कर देंगे। इसके अलावा कई लोग अपना पैसा खपाने के लिए सोना खरीद रहे हैं।