लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव और पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का आज निधन हो गया। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका निधन हो गया।
राम नरेश यादव लंबे वक्त से सांस की समस्या से पीडि़त थे, जिसके बाद उनकी सांस की नली का ऑपरेशन किया गया था। उसके बाद से ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कई दिनों से डाक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उनका देहांत हो गया।