पटना। आज से नहाय खाय के साथ ही 4 दिनों के छठ महापर्व की शुरूआत हो गई है। शनिवार 5 नवंबर को खरना है। रविवार की शाम 6 नवंबर को भगवान भाष्कर को पहला सायंकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 7 नवंबर को सूर्य को प्रातकालीन अर्घ्य दी जाएगा।
कल से खरना के साथ ही वर्ती 36 घंटे तक निर्जलाव्रत रखेंगे। वहीं नहाय-खाय को लेकर शुक्रवार से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
छठ महापर्व
नहाय-खाय : शुक्रवार 4 नवंबर
खरना: शनिवार 5 नवंबर
सायंकालीन अर्घ्य: रविवार 6 नवंबर,
प्रात:कालीन अर्घ्य: सोमवार 7 नवंबर