नई दिल्ली। टाटा संस ने सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाकर चार महीने के लिए रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पूरे बिजनेस वर्ल्ड में इस बात की चर्चा है कि आखिर मिस्त्री को अचानक क्यों हटाया गया।
अंदर के सूत्रों से पता चला है कि यूके में स्टील बिजनेस को बंद करने की पूरी दुनिया में जबरदस्त आलोचना हुई। रतन टाटा भी इससे खासे नाराज थे। उनके समय में जहां कोरस स्टील को खरीदा था वहीं मिस्त्री के कार्यकाल में स्टील की कंपनियों को बंद करने का फैसला लिया गया। इससे बोर्ड के सदस्य काफी नाराज थे।
बताया जाता है कि मिस्त्री को निकाले जाने का फैसला अगस्त में ही तय हो गया था। टाटा ग्रुप के प्रमोटर्स टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन मिस्त्री के बीच घाटे वाले बिजनेस को बेचने को लेकर विवाद था।
इसके अलावा अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मिस्त्री का टाटा केमिकल्स का यूरिया बिजनेस, इंडियन होटल्स कंपनी का विदेश में कुछ होटलों को बेचना और हाल में ब्रिटिश स्टील बिजनेस को बंद करने का फैसला टाटा ट्रस्ट्स को पसंद नहीं आया।