श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
दोनों ओर से 20 घंटे तक फायरिंग चलती रही। इस गोलीबारी में पाक सेना को काफी नुकसान हुआ है। आरएसपुरा सेक्टर और अरनिया में हुई फायरिंग में बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स की 5-6 चौकियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
वहीं इस फायरिंग में तीन पाकिस्तान जवान भी मारे गए है। हलांकि इस फायरिंग में सीमावर्ती गांवों के 11 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। वहीं कुछ घरों को भी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के सिविल एरिया और कई पोस्ट्स पर भारी नुकसान हुआ है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह 10 बजे से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद भारत की ओर से जबावी कार्रवाई की गई।