लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी ने नेता और प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर महिला से रेप का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद उन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट भी जब्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। गायत्री प्रजापति के साथ-साथ उनके 6 सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज किए जाने के बाद से वो फरार है। प्रजापति और उसके साथियों की तलाश में लखनऊ, कानपुर एवं अमेठी में छापेमारी की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की नेपाल से सटी सीमा है पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि सपा नेता और प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर महिला ने गैंगरेप और बेटी के साथ रेप का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।