नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने देशभर में मुसलमानों पर हो रहे हमले से नाराज है। शबनम ने इ सी पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना पुरस्कार सरकार को लौटा दिया है। शबनम ने इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार अवार्ड लौटा दिया है। ये सम्मान उन्हें कांग्रेस की सरकार के समय वर्ष 2008 में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में गौमांस को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमले बढ़ गए है। हाल ही में हरियाणा के बल्लभगढ़ में ट्रेन से जा रहे एक युवक जुनैद की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसी तरह से दो साल पहले दादरी में मोहम्मद अख़लाक़ की भीड़ ने हत्या कर दी थी।