चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की सरकार बन गई है। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कैप्टन दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। राज्य की 117 से 77 सीटे जीतने के बाद जीत का सेहरा कैप्टन के माथे पर बंधा। कैप्टन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, ब्रह्म महिंद्रा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। शपथ के दौरान सबकी नजरें नवजोत सिंह सिद्धू के विभाग पर टिकी रही। ऐसी अटकलें है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। चंडीगढ़ के पंजाब राजभवन में आयोजित सादे तरीके से इस शपथ ग्रहण समारोह को किया गया। इसका मकसद जनता के बीच यह संदेश देना है कि कांग्रेस सरकार किसी भी तरह की फिजूलखर्ची नहीं होने देगी।