नई दिल्ली। अंतचरिक्ष अभियान में भारत ने बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है। रूस को पछाड़ते हुए अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने नया कृतिमान रच दिया है। इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स को लॉच कर नया इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि ऐसा पहला मामला है जब किसी देश ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में छोड़े हो। इससे पहले अब तक किसी एक अभियान में सबसे ज़्यादा उपग्रह भेजने का विश्व रिकॉर्ड रूस के नाम था। उसने इससे पहले साल 2014 में 37 सैटेलाइट्स एक साथ भेजे थे। इस बार भेजे गए 104 सैटेलाइट्स में से 3 भारत के हैं, जबकि बाक़ी के 101 सैटेलाइट्स इसराइल, कज़ाख़्स्तान, नीदरलैंड, स्विटज़रलैंड और अमरीका के हैं। इससे पहले साल 2014 में इसरो ने 20 सैटेलाइट्स एक साथ भेजा था, लेकिन अब 104 सैटेलाइट्स भेजकर इतिहास रच दिया है।