नई दिल्ली। मौसम का पहला कोहरा आज दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला। सुबह से ही कोहरे ने आसमान को घेर रखा है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के पहले कोहरे ने दस्तक दे दी।
कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता काफ़ी कम रही, जिसके वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ गई है। कोहरे की वजह से कई उड़ानेंभी रद्द कर दी गई है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के इलाकों में पारा लुढ़क गया है। वहीं तापमान करीब 4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। आज सुबह का तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।