लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आए ताजा सर्वे में भाजपा को फायदा होता दिख रहा है। सपा के अंदरूनी झगड़े का सीधा फायदा भाजपा को होता दिख रहा है।
एबीपी न्यूज-सिसरो द्वारा यूपी में किए गए ताजा सर्एवे के मुताबिक अधिकांस लोगों को मानना है कि सपा के अंदरूनी झगड़े का फायदा भाजपा को होगा। 39% लोगों ने कहा कि सपा में जारी चाचा-भतीजे की लड़ाई का फायदा भाजपा को होगा। वहीं 29% लोगों ने इसका फायदा बीएसपी को मिलने की बात कही। कांग्रेस के लिए यूपी में हालात खराब दिख रहे हैं और इस सवाल के जवाब में केवल 6% लोगों ने कहा कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
आपको बता दें कि सपा में अखिलेश और शिवपाल के बीच हुए झगड़े में पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। इस ळड़की की वजह से पूर्व महासचिव रामगोपाल यादव को एसपी से निकाल दिया गया । इस झगड़े की वजह से पार्टी दो गुटों में बंट गई। हलांकि तमाम विवादों के बावजूद अखिलेश लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। सीएम के तौर पर अधिकांश लोग अखिलेश को फिर से देखना चाहते हैं।
राज्य का अगला सीएम कौन होना चाहिए? इस सवाल पर 31% लोगों ने अखिलेश का नाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 27% लोगों ने बतौर सीएम के लिए पसंद किया वहीं बीजेपी के योगी आदित्यनाथ को 24% लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया है।