प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।
फेरी सेवा एक मील का पत्थर
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। ये फेरी सेवा नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है और हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
पीएम ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की हालिया यात्रा के दौरान दोनों देशों में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी इस साझेदारी का केंद्रीय विषय है। कनेक्टिविटी केवल दो शहरों को करीब लाने के बारे में नहीं है, बल्कि दो देशों और लोगों को करीब लाती है।कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों से लोगों के संबंधों को बढ़ाती है।