बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। शनिवार को उन्हें 4 साल की सजा सुनाई गई थी। उनके भाई माफिया मुख्तार अंसारी को भी गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की MP/MLA कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। मुख्तार पर 5 लाख और अफजाल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगा था। मुख्तार पहले से ही बांदा जेल में बंद है। इससे पहले तक सांसद अफजाल जमानत पर था।