आईपीएल 2022 के लिए चल रहे नीलामी के पहले दिन ईशान किशन का बोलबाला रहा। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा।
इसी के साथ 23 वर्षीय ईशान किशन ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), युवराज सिंह (16 करोड़), पैट कमिंस (15.50 करोड़) के बाद आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
ईशान किशन पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आए हैं। किंतु इस बार टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और निमाली में जाने के लिए रिलीज कर दिया था। हालांकि ईशान के लिए यह बेहद फायदेमंद रहा। इससे पहले वो 6.20 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे।
पुनः घर वापसी होने पर ईशान किशन ने मुंबई टीम को धन्यवाद देते हुए वीडियो मैसेज अपने ट्विटर पर पोस्ट किया।