भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन कोरोना का मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 3498 संक्रमितों की जान चली गई। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे।
इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गए हैं। 2 लाख 8 हजार 330 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 31 लाख 70 हजार 228 है। टीकाकरण की बात की जाए तो अब तक लोगों को 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 डोज दी गई है।