आज का दिवस अत्यंत ही महत्वपूर्ण है.आज हमें विचार करना है कि युग की प्रवृत्तियां क्या है? प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व क्या है और उसके प्रति हम कितने सचेष्ट हैं।
5 जून को प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतू लोगों को जागरूक करना होता है।
प्रकृति के बगैर मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। मनुष्य पर्यावरण और पृथ्वी का एक बहुत ही छोटा हिस्सा माना जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति के रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ना, और दिन प्रतिदिन हो रहे पर्यावरण मुद्दों को देखना हैं।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात में कहा था कि पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे बच्चों के भविष्य से है, इस लिए इस दिवस पर प्रकृति को बचाने के तरफ कदम बढ़ाते हुए कुछ पेड़ अवश्य लगावें। प्रकृति हैं तो हम और आप हैं।