Report : Hiralal Prasad
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार को पटना के दीघा गंगा घाट विसर्जित कर दी। इसी घाट पर सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गईं थीं। बुधवार को उनके पिता के के सिंह मुंबई से पटना वापस लौटे थे। सुशांत का श्राद्धकर्म राजीवनगर स्थित आवास पर ही होगा। स्वजनों के अनुसार, पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद श्राद्धकर्म संपन्न होगा।
मातम में है देश, सुशांत की आत्महत्या से उपजे सवाल
सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में रविवार को सुसाइड कर लिया था। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पटना से मुंबई पहुंचे पिता के के सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। इसके बाद बुधवार को पिता व अन्य स्वजन अस्थि कलश के साथ पटना पहुंचे। फिर गुरुवार को अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसजर्न सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और रानी सिंह ने किया।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के मठाधीशों ने नाराज हैं बिहार के लोग
उधर, राजधानी पटना के युवाओं ने लगातार तीसरे दिन सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। युवा कलाकारों ने कारगिल चौक के साथ बोरिंग रोड में भी मार्च निकाला। सुशांत की बड़ी तस्वीर के साथ लोग जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके प्रशंसकों का गुस्सा करण जौहर और आलिया भट्ट पर उतर रहा है। नेपोटिज्म का समर्थक बता लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट को अनफॉलो कर रहे हैं। इस कारण इंस्टाग्राम पर करण जौहर और ट्विटर पर आलिया के फॉलोअर्स की संख्या घटी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक सलमान खान), करण जौहर के साथ सारे स्टार किड्स की फिल्मों को नहीं देखने की अपील कर रहे हैं।