Report : Media Sarkar Desk
दिल्ली में अब कोरोना केस के रोज बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में राज्य में कोविड-19 के 5 हजार मरीज सामने आए हैं। पिछले दो महीने में पहली बार राजधानी कोविड-19 के नए केसों के मामले में मुंबई से आगे निकल गई है। कोरोना केस के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गया है।
650 लोगों की जान जा चुकी है दिल्ली में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़े के अनुसार, राज्य में 25, हज़ार 4 केस हैं जबकि 9 हज़ार 8 सौ अठानबे लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से अबतक 650 लोगों की जान गई है। रोजाना बढ़ते आंकड़ें अब टेंशन दे रहा है। राज्य में 28 मई से 3 जून तक हर रोज तकरीबन 1,198 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस 3 जून को मिले जब राज्य में 1,513 नए मामले सामने आए थे। दो महीने में पहली बार दिल्ली में एक दिन में मुंबई से भी ज्यादा नए केस मिले हैं।
लॉकडाउन -4 में छूट के बाद ढाई गुना मामले बढ़े हैं
लॉकडाउन-4 में छूट मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में 2.35 गुना बढ़ोतरी देखने को मिला है। इस दौरान मुंबई और अहमदाबाद में इतने मामले नहीं आए। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्रालयों से लेकर राज्य सरकार के दफ्तरों में कोरोना के मामले मिलने लगे हैं।
सरकार ज्यादा टेस्टिंग से जोड़ रही है
दिल्ली सरकार नए केसों में बढ़ोतरी को ज्यादा टेस्टिंग से जोड़ रही है लेकिन पॉजिटिविटी रेट का विश्लेषण करने से अलग ही कहानी निकलती है। 31 मई को खत्म हुए सप्ताह में औसत पॉजिटिविटि रेट 14.7 प्रतिशत था जबकि इसके पहले के सप्ताह में यह महज 10.8 फीसदी ही था।