Report : Hiralal Prasad
कोरोना काल में आज का सूर्यग्रहण काफी महत्वपूर्ण है। इसमें तमाम तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं साथ ही ये जानना भी जरूरी है कि आज का ये सूर्य ग्रहण, कब-कहां और कितनी देर के लिए लग रहा है। सूर्य ग्रहण 9.16 बजे से शुरु हो जाएगा लेकिन भारत में ये 10 बजे के बाद ही दिखेगा।
भारत में 10.01 बजे से 02.17 बजे तक रहेगा सूर्यग्रहण
सबसे पहले मुंबई और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू होगा। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 10.03 बजे से दिखना शुरू होगा। अन्य देशों में ये ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा। भारत में सूर्य ग्रहण 2.04 बजे खत्म हो जाएगा। देश में कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कांगो में दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें
सूर्य ग्रहण के लिए बरतें सावधानी
जानिए कहां, कब देखा जाएगा सूर्य ग्रहण
ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है
ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। ज्योतिष ग्रंथों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया है। ये आकृति ज्यादातर स्थानों पर 11.50 से 12.10 के बीच दिखाई देगी।