कोरोना वायरस को मात देने के लिए दुनिया में करीब 120 वैक्सीन पर काम चल रहा है। लेकिन चार वैक्सीन ऐसी हैं जो लगभग आखिरी चरण में हैं। इनमें एक अमेरिका, दो ब्रिटेन और एक चीन में तैयार हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी वैक्सीन किस चरण में है।
द वेब रेडियो से साभार
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च सबसे आगे
वैक्सीन बनाने की दौड़ में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेजेनेका कंपनी सबसे आगे हैं। इनकी वैक्सीन एजेडडी 1222 से दुनिया को काफी उम्मीदें हैं इसलिए यूरोप के कई देश इस पर मिलकर काम कर रहे हैं। अब तक दो चरणों में यह सफल साबित हुई है और अब 800 लोगों पर इसका ट्रायल हो रहा है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक भी एक वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। मंगलवार को वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हुआ और छोटी खुराक एक इंसान को दी गई। कॉलेज की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वैक्सीन लेने वाला व्यक्ति बिल्कुल स्वस्थ है।
10 अरब वैक्सीन चाहिए होगा पूरी दुनिया के लिए
1 अरब से ज्यादा कोरोना के टीके की खुराक पहले ही कई देशों ने खरीद ली है,10 अरब वैक्सीन की जरूरत होगी पूरे विश्व में टीकाकरण शुरू करने के लिए।