Report : Priyanka Goswami
इंदौर में गुरुवार को 101 साल के बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। संभवत: वे देश में सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। लेकिन इसी बीच एक दूसरी बुजुर्ग महिला इंदौर की 95 साल की दादी, जो कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुकी हैं। 95 वर्षीय बुजुर्ग चंदाबाई परमार ने इस उम्र में कोरोना को हरा दिया। 11 दिन चले इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर अब घर में हैं।
द वेब रेडियो से साभार
2 दिन तक ICU में भी रही
डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग को सर्दी-खांसी और थोड़ी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गंभीर स्थित के चलते 48 घंटे तक आईसीयू में थीं। तबीयत में सुधार हुआ तो जनरल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक, कैल्शियम, गर्म पानी, प्रोटीनयुक्त खाना, हाॅर्लेक्स मिलाकर दूध, हलका व्यायाम व कसरत करवाई। वहीं, 82 वर्षीय बाबूलाल लाहौरी निवासी नेहरू नगर और 76 वर्षीय पद्मावती पाटलिया निवासी मल्हारगंज, महंत कॉम्प्लेक्स अरबिंदो अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
जिले में 3922 मरीज संक्रमित, 163 की गई जान
इंदौर जिले में अब तक हुए 53 हज़ार 651 लोगों के सैंपल टेस्ट में से 3हज़ार 922 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 163 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2618 मरीज काेराेना काे मात देकर घर लाैट चुके हैं। जिले में अभी 1141 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा हाेटल गार्डन में क्वारैंटाइन 4045 लोग भी घरों को लौट चुके हैं।