मुजफ्फरपुर कांड: मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल से खुले राज, मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई सफेदपोश लोगों से कॉन्टैक्ट
पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम को बड़ी लीड मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और पूरे कांड का मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल सीबीआई को मिल गई है। इस कॉल डिटेल ने ब्रजेश ठाकुर के कई राज खोल दिए हैं। आरोपी ब्रजेश ठाकुर के तीन फोनों से मिली जानकारी ने सीबीआई को बड़ी लीड दे दी है अब उसी लीड के आधार पर वो उससे पूछताछ करेगी। कॉल डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर सीबीआई ब्रजेश से उसके कॉन्टैक्ट को लेकर कई खुलासे हुए हैं। इस सबूत से साफ हो गया है कि उसका मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई सफेदपोश लोगों के संपर्क में था। माना जा रहा है कि इस कांड में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
मुजफ्फरपुर रेप कांड के मास्टरमाइंड का सफेदपोश लोगों से संबंध
अब पूछताछ में सीबीआई ब्रजेश ठाकुर से इन कॉल्स के आधार पर बातचीत का ब्योरा मांगेगी। सीबीआई की टीम ने समाज कल्याण विभाग से ठाकुर के एनजीओ से जुड़े पांच साल के दस्तावेज मांगे थे, जो उसे मिल गए हैं। उन दस्तावेजों में ये बात साबित हो गई है कि ब्रजेश ठाकुर के तमाम एनजीओ को फंड देने के लिए नियमों को ताक पर रखकर काम किया। उसने फंड के लिए अप ने सफेदपोश वाले दोस्तों की मदद ली। विपक्ष सत्ता पक्ष पर ब्रजेश ठाकुर से सांठ- गांठ का आरोप लगा रहा है। अब विपक्ष को इस पर और बल मिल गया है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों से 34 के साथ रेप की पुष्टि हुई है। नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद बालिका गृह के संरक्षक ब्रजेश ठाकुर समेत दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले के बाद विपक्ष नीतीश सरकार के खिलाफ एकजुट हो गया। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार पर ब्रजेश ठाकुर को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष नीतीश सरकार पर ब्रजेश ठाकुर को संरक्षण मिलने का आरोप लगा रहा है।