नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हर साल हज यात्रा के लिए दिए जाने वाले सब्सिडी को खत्म कर दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर साल हज यात्रा के लिए सरकार सब्सिडी देती है, लेकिन अब से सब्सिडी खत्म की जा रही है। केंद्र सरकार इस सब्सिडी वाली रकम का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करेगी।
नकवी ने सरकार के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल 1.75 लाख मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे। लेकिन इस साल उन्हें कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी बल्कि सब्सिडी के पैसे को लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली हज सब्सिडी का लाभ सबसे ज्यादा एजेंट्स उठाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा, इसलिए सरकार ने हज सब्सिडी बंद किया है।ष वहीं उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मुसलमानों के हज यात्रा के लिए अलग से व्यवस्था करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सऊदी अरब की सरकार ने पानी के जहाज के जरिए हज यात्रा फिर से आरंभ करने को सैद्धांतिक रूप से सहमति बना ली है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में सरकार ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक हज सब्सिडी खत्म करेगी। अब सरकार इस पैसे का नेक काम में इस्तेमाल करने जा रही है। सरकार देश में सशक्तिकरण चाहती है। इसलिए अब महिलाओं के शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।