नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में लगातार मिली हार के बाद राहुल गांधी आक्रम क हो गए। सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हो गए। ट्विटर पर वो ट्रेंड करने लगे। जो लगातार अपने बयानों के चलते ट्रोल हो रहे थे, वो सोशल मीडिया पर हिट होने लगे। अपने इस आक्रमक छवि के चलते ही राहुल ने कांग्रेस की कमान संभाल ली, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राहुल के इमेज में आए इतने तेज बदलाव की पीछे कौन है? हम आपको बता रहे हैं कि राहुल की छवि सुधार के पीछे किसका हाथ है। राहुल गांधी की इमेज चमकाने के पीछे इस एक्ट्रेस का बड़ा रोल है। जी हां एक्ट्रेस राम्या राहुल की छवि को चमकाने में सबसे अहम रोल निभा रही है।
लोकसभा में शर्मनाक हार के बाद राहुल गांधी ने नया सोशल मीडिया मैनेजर का चुनाव किया गया। भाजपा को सोशल माीडिया पर करारा जवाब देने के लिए राहुल गांधी को एक पावरफुल चेहरे के तलाश की। उनकी ये तलाश राम्या पर जाकर खत्म हुई। राम्या कांग्रेस के मीडिया और डिजिटल विंग को लीड कर रही हैं । कुछ महीनों पहले ही राम्या को कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान सौंपी है। राम्या के कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन लीड करने के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्वीटर फॉलोअर्स में भारी इजाफा हुआ है। सभी नए फॉलोअर्स ऑर्गेनिक बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर राम्या ही तय करती हैं कि पार्टी की तरफ से क्या जाएगा और क्या नहीं। वहीं राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल भी राम्या ही देखती हैं। वो हर एक ट्वीट को बारीकी से देखतीहै। वो कहती है कि हर एक वोट ज रूरी है। राम्या के लिए सबसे ब ड़ी च ुनौती थी ट्रोल से बचना, लेकिन लगातार कोशिशों के बाद उन्होंने इस पर बहुत हद तक काबू पा लिया है। राम्या के काम का ही नतीजा है कि राहुल की छवि एक ताकतवर और प्रबल नेता के तौर पर बनती जा रही है।