नई दिल्ली। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम एक बार फिर से चर्चा में हैं। जायरा वसीम ने विस्तारा एयरलाइंस में अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। दं गल फिल्म में अखाड़े में लड़कों को धूल चटाने वाली जायरा कैमरे के सामते रोती नजर आई। जिस जायरा को हमने फिल्म में लड़कों को पटकते देखा वो खुद के साथ हुई बदसलूकी पर बेबस नजर आईं और कैमरे के सामने रोते हुए उन्होंने अपने साथ हुई घटना का ब्यौरा लोगों को सोशल मीडिया के जरिए दिया। इस वाकये के बाद मीडिया में फ्लाइट में हुई इस घटना को खूब उछाला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर ले लिया, लेकिन इस पूरे वाकये को लेकर हम जायरा से तीन सवाल पूछना चाह रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सवालों के जवाब भी मिलेंगे।
जायरा से पहला सवाल: घटना के बारे में अपने बग़ल की सीट पर बैठी अपनी माँ से पूरे सफ़र में क्यूँ नहीं बताया। अगर जायरा के साथ प्लाइट में किसी ने ऐसी हरकत की तो उन्होंने अपनी मां को, जो की उनकी बगल की सीट पर बैठी थी उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी।
जायरा से दूसरा सवाल: दिल्ली से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जायरा के साथ ये घटना हुई। ऐसे में जब उन्हें लगा कि शख्स उनके साथ बदसलूकी कर रहा है तो उन्होंने फौरन फ्लाइट के क्रू मेंबर से क्यूँ नहीं कहा ? जायरा बॉलीवुड स्टार है। उनकी एक शिकायत पर क्रू मेंबर्स को एक्शन लेना पड़ता। हम ये नहीं कह रहे हैं कि जो हुआ वो गलत नहीं था, लेकिन इस बात की जानकारी क्रू मेंबर्स को देनी चाहिए, ताकि वो फौरन या तो उस शख्स को हिदायत देतें या फिर जायरा की सीट बदल लेते।
जायरा से तीसरा सवाल: जायरा से हमारा तीसरा सवाल ये है कि अगर कोई हरकत कर रहा था तो उसे थप्पड़ क्यूँ नहीं जड़ा। जायरा का जो रूप हमने दंगल में देखा उसकी एक झलक भी उन्होंने रियल लाइफ में क्यों नहीं दिखाई एयरलाइंस ने जो रिपोर्ट सौंपी है वो घटना के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति के बयान से मेल खाती है कि वो यात्री फ़्लाइट में आते ही कंबल लेकर सो गया और सारे रास्ते सोया रहा। हम लड़कियों के साथ हुई इस तरह की वारदात का पक्ष नहीं ले रहे हैं और न ही ऐसे लोगों का साथ दे रहे हैं। हम इस तरह की वारदात का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, लेकिन जायरा वसीम मामले में जिस तरह से सोशल मीडिया पर चीजें उठ रही है उसे लेकर हमने सिर्फ ये तीन स वाल उठाएं हैं।