नई दिल्ली। इसरो ने नई सफलता हासिल कर ली है। इसरो के सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 ने सोमवार को पहली उड़ान भरी। इस उड़ान के साथ ही इंसानों के स्पेस में सैर करने की इच्छा जल्दी पूरी होगी।
GSVL मार्क-3 KE वजन 200 हाथियों के बराबर है। इसे आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया। इसने देश के सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-19 को 16 मिनट में स्पेस ऑर्बिट में पहुंचाया। इससे आने वाले कुछ सालों में भारत में हाई स्पीड इंटरनेट की शुरुआत होगी। इतना ही नहीं इसरो ने कहा कि आने वाले वक्त में नए जीएसएलवी रॉकेट से इंसानों को स्पेस की सैर कराई जा सकती है। आपको बता दें कि GSLV इसरो का सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है जो पूरी तरह स्वदेशी है, जिसे इसरो ने डेवलप किया है।