नई दिल्ली। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के साथ खेले गए वनडे मैच में वो पहली बार विराट कोहली की कप्तानी में खेल रहे थे। धोनी सिर्फ एक विकेटकीपर के तौर पर मैदान में उतरे थे, लेकिन 9 सालों तक भारत की कप्तानी करने वले धोनी से रहा नहीं गया और उन्होंने इस मैच में बिना कप्तान विराट कोहली से पूछे ही रिव्यू का फैसला ले लिया।
दरअसल मैच के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के बल्केले से लगकर बॉल धोनी के दस्ताने में समा गई। धोनी समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन फिल्ड अंपायर ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद धोनी ने बिना विराट से पूछे ही रेफरल के लिए तीसरे अंपायर को इशारा कर दिया। लंबे वक्त से भारत की कप्तानी करने के बाद धोनी को ये याद नहीं रहा कि वो अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं। हालांकि विराट ने तुरंत ही धोनी की बात मानते हुए रेफरल ले लिया। धोनी का ये फैसला बिल्कुल सही थाऔर थर्ड अंपायर ने जेसन रॉय को आउट करार दिया। देखें वीडियो…