लखनऊ। यूपी की सड़कों पर मनचलों का कब्जा है। ये बात इस वीडियो से साबित हो जाती है। यूपी के मैनपुरी में मनचलों ने महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे लहुलुहान कर दिया। इस शर्मनाक घटना का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति और बच्चों के साथ जा रही थी। रास्ते में उसने एक दुकानवाले से पता पूछा तो दुकान पर पहले से मौजूद गुंडों मे उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला और उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इस मारपीट में महिला का सिर फट गया। वो बुरी तरह से घायल हो गई। लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती आरोपी भाग चुके थे। घायल महिला ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला से 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्द करवाया है। वहीं पुलिस के कहने पर महिला ने अपना इलाज करवाया। महिला के पति को भी चोटें आई हैं। महिला की शिकायत के बाद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हलांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर दवाब बढ़ गया है। देखें शर्मसार कर देने वाला वीडियो…