नई दिल्ली। नोबंदी के बाद सरकार ने 500 रुपएकते नए नोट बाजार में उतार दिए। नए नोट को लेकर लोगों ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।इसे लेकर कई अफवाह भी सामने आई। किसी ने कहा कि इससे इंक निकल रहा तो कोई इसमें प्रिंटिंग मिस्टेक बता रहा है। अब इस नए नोट को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगने के बाद जो नए नोट मिले उसमें स्याही उड़ने को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में 500 के नए नोट से स्याही उड़ने के बाद कई लोगों के होश उड़ गए। दरअसल कुछ लोगों ने नए नोट में स्याही मिटने की शिकायत की है। आपको बता दें कि आरबीआई खुद इस बात की पुष्टि कर चुका है कि अगर नोट की स्याही जा रही है तो समझिए की वो असली नोट है।
लेकिन दिल्ली के अशोक विहार में रहने वाले अरमिंदर सिंह इस बात से परेशान हैं कि उन्हें जो नोट इन्हें मिले हैं उसके रंग उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गलती से गीले हाथों से नोट छूने कती वजह से उनके नोट का नबंर की मिट गया। वो परेशान है कि नबंर मिटने के बाद कोई उन नोटों को लेने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में अब वो इन नोटों का क्या करेंगे। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है कि नोट की स्याही उतर गई हो। इससे पहले मुंबई में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां 2000 के नोटों से रंग उतर गए थे। जिसके बाद सरकार की तरफ से सफाई दी गई कि अगर नोट के गीले होने से रंग छूटते हैं तो इसका मतलब है कि नोट असली है।