देश के छह राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज 5 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद इन उपचुनावों को पहले जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है।
जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें असम की लखीमपुर सीट, मध्य प्रदेश की शहडोल और नेपानगर सीटें एवं पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और तमलुक सीटें शामिल हैं।
इन उपचुनावों के नतीजे 22 नवंबर को आएंगे।