वाशिंगटन। ये खबर सभी भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी बन सकती है। अमेरिकी सरकार में कैबिनेट पद में एक भारतीय मूल की महिला शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि अमेरिकी सरकार के कैबिनेट में विदेश मंत्री के हाई प्रोफाइल पद पर भारतीय अमेरिकी निक्की हेली को नियुक्त किया जा सकता है। निक्की का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है।
दो बार दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर पद का कार्यभार संभाल चुकी निक्की अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के बाद निक्की के विदेश मंत्री बनने के आसार अधिक दिखाई दे रहे है।