नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार घुसपैठ की करतूत लगातार जारी है। कल जम्मू-कश्मीर कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में घायल हुए बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह की आज रात मौत हो गई।
जाबांज जवान गुमनाम सिंह, 26 साल के थे। जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रात करीब 11:45 बजे उनकी मौत हो गई। कल पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान वो घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें निशाना बनाया।
पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ के लिए फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उनकी कोशिश नाकाम करते हुए 7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकी को मार गिराया था।