मुंबई। मुंबई में बीएमसी यानी नगरनिगम के लिए आज वोटिंग हो रही है। बीएमसी की 227 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों के लिए 2275 उम्मीदवार मैदान में हैं। 23 फरवरी को इन चुनावों के नतीजे आएंगे, जिसके बाद पता चलेगा मुंबई का किंग कौन होगा।
इस बार ये मुकाबला बेहद खास है क्योंकि इस बार भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टियों की जुबानी जंग के बाद दो दशक में पहली बार भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2012 में बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 75 सीटें जीती थीं तो भाजपा के खाते में 31 सीटें आई थी। वहीं 2007 में शिवसेना के खाते में 84 सीटें जीती थी जबकि भाजपा को 28 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।