देहरादून। एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर नजर डाले तो उत्तराखंड से जहां भाजपा के लिए खुशखबरी है तो वहीं कांग्रेस के हाथ एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। न्यूज 24 और सर्वे एजेंसी चाणक्य के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। न्यूज 24 और चाणक्य ने उत्तराखंड में भाजपा तो 53 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है, तो वहीं कांग्रेस को मात्र 15 सीटें मिल सकती है। समाचार चैनल आजतक के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 46 से 53 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 12-21 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं समाचार चैनल इंडिया टीवी और सर्वे एजेंसी सी वोटर्स के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 29-35 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि कांग्रेस के काते में 29-35 सीट आ सकती है। अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 46-53 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस को यहां 12-21 ही मिलती दिख रही है।