पटना। आज बिहार इतिहास रचने जा रहा है। विश्व कृतिमान बनाने का जा रहा है। पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में आज बिहार की जनता 11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाने जा रही है। ये मानव श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी ह्यूमन चेन होगी। 2 करोड़ लोग इस मानव श्रृंखला में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें हिस्सा लेने पटना पहुंच चुके हैं। 12.15 मिनट पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारी भी पटना पहुंच चुके हैं जो एक ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। राज्य सरकार के शीर्ष से लेकर बॉटम तक के सभी पदाधिकारी-कर्मचारी भी अपने-अपने इलाके में इसमें शामिल होंगे। जदयू, राजद, कांग्रेस, भाजपा और लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी इसमें शिरकत करेंगे। बिहार में बनने वाली इस मानव श्रृंखला की पांच सेटेलाइट से फोटोग्राफी होगी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से विडियोग्राफी की जाएगी। वहीं राज्सय के हर जिले में एक-एक ड्रोन भेज गए हैं, जिससे तस्वीर ली जाएगी। इन सबको मिलाकर 30 मिनट की फिल्म तैयार की जाएगी।